खबरिस्तान नेटवर्क: व्हाट्सएप्प यूजर्स के लिए एक बहुत अच्छी खबर सामने आई है। व्हाएट्एप्प एक नया फीचर लेकर आया है इसे आप अपने मूड के हिसाब से स्टेट पर म्यूजिक लगा सकते हैं। आपको बता दें कि व्हाएट्सएप्प अपडेट हो गई है। इससे अब आप अपने व्हाएट्सएप्प स्टेट्स पर म्यूजिक लगा पाएंगे। ऐसे आप जिंदगी के यादगार पलों को म्यूजिक के साथ अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर कर सकते हैं।
म्यूजिक नोट आइकन पर जाकर लगाएं सॉन्ग
व्हाटसएप्प अपडेट हो जाने से अब आप अपने स्टेटस अपडेट में म्यूजिक जोड़कर इन पलों को और भी मजेदार बना पाएंगे। आपको बता दें कि जब आप स्टेट्स लगाएंगे तो आपको अपनी स्क्रीन पर सबसे ऊपर म्यूजिक नोट का आइकन नजर आएगा। इस पर टैप करने से गानों की एक लाइब्रेरी खुल जाएगी और आप अपने फेवरेट गाने चुन पाएंगे। इसके बाद आप अपने मूड के हिसाब से सही गाना लगा पाएंगे। व्हाट्सएप्प स्टेटस पर फोटो में 15 सैकेंड और वीडियो में 60 सैकेंड तक म्यूजिक लगाएं। गौरतलब है कि व्हाट्सएप्प ने यह फीचर पूरी दुनिया में लॉन्च किया है।