खबरिस्तान नेटवर्क: अमृतसर में विजिलेंस टीम ने आज सुबह शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया के निवास पर रेड की है। जानकारी के अनुसार सुबह सुबह करीब 10 से 15 अधिकारी उनके घर ग्रीन एवेन्यू पहुंचे। घर के अंदर मीडिया को जाने की अनुमति नहीं है।
एसएसपी लखबीर सिंह मौके पर
यह रेड किस मामले में विजिलेंस अधिकारियों ने की है इस बारे अभी उन्होंने कुछ नहीं बताया। विजिलेंस एसएसपी लखबीर सिंह भी खुद मौके पर पहुंचे है।
बता दे कि रेड किस मामले में की जा रही है, इस बारे में विजिलेंस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। बिक्रम मजीठिया की पत्नी ने विजिलेंस की रेड का विरोध किया। गनीव कौर ने कहा कि आज सुबह विजिलेंस की टीम ने हमें धक्के मारे और हमारे घर में दाखिल हुए है।