खबरिस्तान नेटवर्क: देश में एक बार फिर से मौसम बदल गया है। बारिश के बाद अब गर्मी के दिन शुरू हो गए है। वहीं इसी बीच राजस्थान में सरकारी स्कूलों के समय में दलाव किया जा रहा है। यह बदलाव 1 अप्रैल से किया जाएगा। शिविरा पंचाग के अनुसार एक अप्रैल से स्कूल अब सुबह 7.30 बजे से 1 बजे तक संचालित किए जाएंगे।
अस्पतालों के समय में भी बदलाव
राजस्थान में 1 अप्रैल से अस्पतालों का ओपीडी समय भी बदल जाएगा। मेडिकल कॉलेज और सरकारी अस्पतालों में अब ओपीडी सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होगी। पहले यह समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक था।