खबरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के मोगा में कल बिजली कट लगेगा, जिसके चलते इसके आसपास के इलाकों के रहने वाले लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बताया जा रहा है कि शनिवार को 132 के.वी मोगा-1 पावर स्टेशन पर 66 के.वी बसबार की तत्काल मरम्मत के कारण 66 के.वी पावर स्टेशन फोकल प्वाइंट मोगा बंद रहेगा।
सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी बिजली
इसके साथ ही 11 के.वी आई.टी.आई. फीडर, 11 के.वी शहीद भगत सिंह फीडर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेंगे।इससे सरकारी आई.टी.आई. धर्म सिंह नगर, कच्चा दोसांझ रोड, बेदी नगर, गोधेवाला, करतार नगर, दमन सिंह गिल नगर, विशक्रम भवन, शहीद भगत सिंह नगर, बेदी नगर आदि इलाके प्रभावित रहेंगे।