पंजाब में देर रात और सुबह -सुबह कई जिलों में बारिश हुई । वहीं आज भी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही तेज हवाओं के साथ बारिश की भी संभावना है। इसके साथ ही पिछले 24 घंटों में औसत अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है।
बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार आज पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर, लुधियाना, एसएएस नगर, संगरूर, पटियाला, मानसा और बठिंडा में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
एक सप्ताह तक मौसम रहेगा शुष्क
वेस्टर्न डिस्टर्बन्स के सक्रिय होने के बाद पंजाब में तापमान में गिरावट आ रही है। अनुमान है कि यह गिरावट आज भी जारी रहेगी, लेकिन इसके बाद एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने वाला है। इस दौरान मौसम में थोड़ा सुधार होगा।
पंजाब के जिलों में आज मौसम
अमृतसर में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी, लेकिन अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। आज तापमान 10 से 23 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। जालंधर में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी, लेकिन अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। आज तापमान 10 से 23 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। वहीं लुधियाना में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी, लेकिन अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। आज तापमान 12 से 23 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है।