शेयर मार्किट लगातार निचले स्तर पर जा रही है। जिस कारण निवेशकों का करोड़ों रुपए का नुकसान हो गया है। आज सेंसेक्स 1400 अंक और निफ्टी करीब 450 अंक नीचे गिर गया। शेयर मार्किट में लगातार निवेशकों को नुकसान का उठाना पड़ रहा है।
इन सेक्टर में हुआ सबसे ज्यादा नुकसान
सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी IT में 3.27%, ऑटो में 2.65%, मीडिया में 2.50%, सरकारी बैंकों में 2.05% और मेटल में 1.82% है। इसके अलावा, फार्मा, बैंकिंग, FMCG और फाइनेंशियल सर्विसेज में 1% तक की गिरावट है।
7.5 लाख करोड़ का हुआ नुकसान
शेयर बाजार में बिकवाली से निवेशकों की वेल्थ 7.5 लाख करोड़ रुपए घट गई। शुक्रवार, 28 फरवरी को सुबह 10 बजे BSE पर लिस्टेड कंपनियों का ओवरऑल मार्केट कैप 385 लाख करोड़ रुपए रहा गया। 27 फरवरी को यह लगभग 393 लाख करोड़ रुपए था।
शेयर मार्किट क्रैश होने के कारण
आज तीसरी तिमाही के GDP आंकड़े जारी होंगे। इससे पहले निवेशक सतर्क हैं। भारत की अर्थव्यवस्था इस तिमाही में 6.3% की दर से बढ़ने का अनुमान है। सरकारी खर्चों में बढ़ोतरी ने घरेलू मांग की कमजोरी की भरपाई करने में मदद की। हालांकि, आगे की ग्रोथ को लेकर अनुमान थोड़ा संयमित है।
वीरवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पुष्टि की कि कनाडा और मेक्सिको पर 25% टैरिफ 4 मार्च से लागू होगा। इसके अलावा, चीन पर पहले से लगे 10% टैरिफ के साथ 4 मार्च से 10% अतिरिक्त टैरिफ लगाया जाएगा। इससे बाजारों में दबाव बढ़ गया है। अमेरिका और एशियाई बाजारों में गिरावट है।
27 फरवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 556.56 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। 2025 में विदेशी निवेशकों ने 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक वैल्यू के भारतीय शेयरों को बेच दिया है। इस बीच, म्यूचुअल फंड सहित घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने इस अवधि के दौरान 83,000 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं।