केंद्र सरकार ने महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों को राहत दी है। अब सरकार राशन कार्ड धारकों फ्री राशन के साथ अन्य चीजें भी मुहैया करवाएगी। जिसका आम लोग फायदा उठा सकते हैं और महंगाई में उन्हें थोड़ी राहत भी मिल जाएगी।
मुफ्त राशन: जरूरतमंद लोगों को अलग-अलग तरह के फ्री फूड आइटम्स देना।
सस्ती दरों पर राशन: राशन कार्ड धारक को सरकार द्वारा निर्धारित सस्ती दरों पर खाद्य सामग्री मिलती है।
सरकारी योजनाओं में भागीदारी: राशन कार्ड के जरिए विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया जा सकता है।
पहचान प्रमाण: राशन कार्ड का उपयोग पहचान के प्रमाण के रूप में किया जा सकता है।
कर्ज पर सब्सिडी: कई योजनाओं में राशन कार्ड धारकों को कर्ज पर सब्सिडी भी मिलती है।
इंश्यूरेंस योजना: कुछ राज्यों में राशन कार्ड धारकों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ भी मिलता है।
सामाजिक कल्याण योजनाएं: राशन कार्ड के जरिए सामाजिक कल्याण योजनाओं का लाभ भी उठाया जा सकता है।
शिक्षा में सहायता: कुछ योजनाएं हैं जो राशन कार्ड धारकों के बच्चों की शिक्षा में सहायता प्रदान करती हैं।
कई तरह के होते हैं राशन कार्ड
भारत में राशन कार्ड के कई प्रकार होते हैं, जो लोगों की जरूरत और आय के आधार पर बनाए जाते हैं। कुछ राशन कार्ड ऐसे भी होते हैं, जिन्हें केवल पहचान प्रमाण के लिए जारी किया जाता है और उनमें आर्थिक लाभ नहीं मिलता।राशन कार्ड केवल भारतीय नागरिकों के लिए उपलब्ध होता है, और इसके लिए परिवार का मुखिया आवेदन कर सकता है। यदि किसी व्यक्ति के नाम पहले से राशन कार्ड है, तो उसे लाभ नहीं मिलेगा।