पंजाब पुलिस ने इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट पर कार्रवाई करते हुए 2 लोगों को अरेस्ट किया है। आरोपियों की पहचान सुखदीप सिंह और कृष्ण के रूप में हुई है। पुलिस को दोनों आरोपियों से डेढ़ किलोग्राम हेरोईन बरामद हुई है। खुद इसकी जानरकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने दी है।
जैकेट में रखकर करते थे ड्रग सप्लाई
DGP पंजाब गौरव यादव ने एक्स पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि मोहाली पुलिस ने ड्रग स्मगर्लस को अरेस्ट किया है। यह हॉफ बाजू की जैकेट में छिपाकर हेरोइन सप्लाई करते थे। वहीं, अब पुलिस इनके बारे में पड़ताल करने में जुटी हुई है।
आरोपी किडनैपिंग के मामले में जमानत पर था
उन्होंने आगे बताया कि यह अपने अफगान हैंडलर्स जो कि दिल्ली में रहता है, उससे संपर्क में थे। आरोपी सुखदीप सिंह पहले 2020 में किडनैपिंग के एक मामले में शामिल था और मई 2024 से जमानत पर बाहर था। उसके बाद वह से वह फरार चल रहा था। पुलिस इनके बारे में जांच-पड़ताल करने में जुटी हुई। पुलिस इस मामले में जल्दी ही खुलासा किया जाएगा।