आज की रात बेहद खास होने वाली है। आज बुधवार 11 जून 2025 की रात को आसमान में स्ट्रॉबेरी मून दिखेगा। इस दौरान जो है एक अलग सुनहरी, गर्म चमक देखने को मिल सकती है। इस साल यह एक मिनी यानि माइक्रो मून भी होगा, जो पृथ्वी से थोड़ा अधिक दूर होने के कारण सामान्य से थोड़ा छोटा और धुंधला भी दिखाई देगा।
अगली बार ऐसा चांद 2043 में ही नजर आएगा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार का स्ट्रॉबेरी मून बहुत खास होगा। जो सिर्फ नाम या रंग की वजह से नहीं, बल्कि इसके ‘माइक्रो मून’ और ‘मेजर लूनर स्टैंडस्टिल’ की वजह से बेहद खास होगा। इसके साथ ही इस साल चंद्रमा पृथ्वी से सबसे अधिक दूरी पर होगा। जिसके कारण यह सामान्य से छोटा और नीचा दिखेगा। यह स्थिति हर 18.6 साल में एक बार आती है। जिसके बाद अब अगली बार ऐसा चांद 2043 में ही नजर आएगा।

दक्षिण-पूर्व दिशा में दिखाई देगा स्ट्रॉबेरी मून
बता दे कि वैज्ञानिकों का कहना है कि इस घटना के कारण चंद्रमा की रोशनी में एक सुनहरी, गर्म चमक देखने को मिल सकती है। भारत में स्ट्रॉबेरी मून को 11 जून की शाम सूर्यास्त के बाद दक्षिण-पूर्व दिशा में देखा जा सकता है। जिसमे दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु जैसे शहरों में यह दृश्य रात 7 बजे के बाद दिखाई दे सकता है।

भारत में 1:15 बजे से नजर आने लगेगा स्ट्रॉबेरी मून
रिपोर्ट्स के मुताबिक स्ट्रॉबेरी मून 11 जून, 2025 को सुबह 03.44 बजे (अमेरिका के समयानुसार) नजर आएगा और भारत में 1:15 बजे से नजर आने लगेगा।