अक्टूबर का आखिरी सप्ताह और नवंबर का शुरुआती सप्ताह त्योहारों के साथ रहने वाला है। वहीं तमिलनाडु सरकार द्वारा एक नोटिस जारी किया गया है जिसमें छुट्टी की घोषणा की गई है । साथ ही दिवाली का कन्फ्यूजन भी दूर किया गया है। इसमें बताया गया है की दिवाली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी और इसके लिए जो छात्र, शिक्षक, अभिभावक और सरकारी अधिकारी अपने होम टाउन जाना चाहते हैं। उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए 1 नवंबर को भी छुट्टी घोषित की जा रही है। दो और 3 नवंबर को शनिवार रविवार रहेगा इस कारण अवकाश घोषित किया गया है।
31 अक्टूबर को है शुभ दिवाली
देश भर में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बार दिवाली 31 अक्टूबर को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाई जाएगी। 31 अक्टूबर को अमावस्या तिथि दोपहर 3:52 पर शुरू हो जाएगी और इसका समापन 1 नवंबर की शाम 6:16 पर होगा। उदया तिथि का 31 अक्टूबर को पड़ रही है इसलिए इस दिन दिवाली मनाना शुभ माना जा रहा है।दिवाली का त्योहार धनतेरस यानी 29 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा और 3 नवंबर भाई दूज तक चलेगा।
दिवाली पूजन शुभ मुहूर्त
दिवाली के दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस बार लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त 31 अक्टूबर 2024 को शाम 5 बजे से लेकर रात के 10 बजकर 30 मिनट तक है।
भगवान गणेश और माता लक्ष्मी को लगाएं ये खास भोग
माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु को भोग में खीर, बूंदी के लड्डू, सिंघाड़ा, अनार, नारियल, पान का पत्ता, हलवा, मखाने, सफेद रंग की मिठाई, खील, चूरा, इलायची दाने का भोग लगाया जाता है।