प्रख्यात समाज सेवी डॉ. एस. पी. सिंह ओबेरॉय की तरफ़ से संचालित संस्था सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट की दोआबा इकाई ने हर महीने की तरह जरूरतमंदों को वित्तीय सहायता के साथ-साथ डायलिसिस रोगियों को किट और अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की।
30 जरूरतमंद लोगों की मदद की
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष स. अमरजोत सिंह के साथ सदस्य स. आत्म प्रकाश सिंह, एस. जितिंदर सिंह वालिया, स. मनमोहन सिंह, श्री राजिंदर कुमार और श्री गुरविंदर सिंह भी उपस्थित थे। इस मौके पर करीब 30 जरूरतमंद लोगों की मदद की गयी। इस मौके स. आतम प्रकाश ने पंजाबी मातृभाषा के महत्व पर प्रकाश डाला और इसे अधिक से अधिक आम चलन में लाने की अपील की।