ख़रिस्तान नेटवर्क : प्रख्यात समाज सेवी डाॅ. एस. पी. सिंह ओबेरॉय द्वारा संचालित संस्था सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट की दोआबा इकाई ने हर महीने की तरह जरूरतमंदों को वित्तीय सहायता के साथ-साथ डायलिसिस रोगियों को किट और अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अमरजोत सिंह के साथ-साथ सदस्य आत्म प्रकाश सिंह, मनमोहन सिंह, राजिंदर कुमार, गुरविंदर सिंह और कुसम शर्मा उपस्थित थे। नकोदर टीम से गुरनाम (नकोदर अध्यक्ष), सुरिंदर पाल सिंह और बी.एस. मठारु भी उपस्थित थे। गुरमीत सिंह (पूर्व काउंसलर-लद्देवाली) विशेष रूप से उपस्थित थे।
इस मौके पर करीब 40 जरूरतमंद लोगों की मदद की गई। इस मौके स. आत्म प्रकाश ने पंजाबी मातृभाषा के महत्व पर प्रकाश डाला और इसे अधिक से अधिक आम चलन में लाने की अपील की।