पंजाब में एक बार फिर से मौसम बादल गया है। रात से कई जिलों में बादल छाए हुए है साथ ही तेज हवाएं भी चल रही है। वहीं वेस्टर्न डिस्टर्बन्स भी कल से सक्रिय हो गया है, लेकिन इसका असर मैदानी इलाकों में 12 मार्च से दिखाई देगा। इस दौरान पंजाब के मैदानी इलाकों में 12 मार्च से बारिश के आसार हैं। साथ ही ओलावृष्टि भी हो सकती है और सरसों की फसल को नुकसान हो सकता है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य में औसत अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ है, हालांकि यह सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। राज्य में सबसे अधिक तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस अबोहर में दर्ज किया गया। इसके साथ ही आज मौसम में भी ज्यादा बदलाव नहीं होगा। लेकिन हिमाचल प्रदेश और अमृतसर से सटे इलाकों में सुबह बादल छाए रहेंगे।
तापमान में आएगी गिरावट
वहीं वेस्टर्न डिस्टर्बन्स का असर ऊंची पहाड़ियों पर दिखने लगा है। 15 मार्च तक बारिश और बर्फबारी की संभावना है। यदि बारिश और बर्फबारी होती है तो मैदानी इलाकों में तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है।