जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग के काला बकरा के पास हुए हादसे पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दुख जताया है। भगवंत सिंह मान ने सोशल मीडिया पर लिखा, "जालंधर-पठानकोट राजमार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और बस के बीच हुई सड़क दुर्घटना में बस चालक सहित दो अन्य लोगों की जान जाने की खबर मिली है। हम इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
साथ ही लिखा SSF के कर्मचारियों को सराहना, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर घायलों की मदद की। बता दें कि यह हादसा जलंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग के काला बकरा के पास ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली और बस के बीच हुआ था। इस दौरान बस में सवार 2 लोगों की मौत और करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क के बीचोंबीच पलट गई और बस का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
बस दिल्ली से जम्मू कटरा यात्रियों को लेकर जा रही थी, तभी काला बकरा के पास यह भीषण दुर्घटना हो गई। मृतकों की पहचान जम्मू के रियासी निवासी सुखवंत सिंह और दिल्ली के उत्तम नगर निवासी कुलदीप सिंह के रूप में हुई है।