ख़बरिस्तान नेटवर्क : पनबस और पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। जालंधर से इसकी तस्वीरें सामने आई हैं, जहां पनबस और पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारी काम छोड़कर हड़ताल पर चले गए हैं। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर वह विरोध प्रदर्शन कर रहे है।
मामले के बारे में जब बस यूनियन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि नेताओं ने आश्वासन दिया था कि सबसे पहले कच्चे कर्मियों की मांगों को पूरा किया जाएगा। लेकिन अभी तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया। जिसके चलते उन्हें विरोध स्वरूप काम छोड़कर हड़ताल पर जाना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि इस हड़ताल के चलते लोगों को परेशानी हो रही है, वहीं अगर बस स्टैंड पर स्थित डिपो की बात करें तो जालंधर डिपो को रोजाना लाखों रुपए की आय का नुकसान हो रहा है। वहीं बारिश के कारण बसें न चलने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।