प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बेंगलुरु से डिजिटल माध्यम से पंजाब से माता वैष्णो देवी के मंदिर कटरा तक नई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद यह ट्रेन 11 अगस्त से आम जनता के लिए चलने लगेगी। अमृतसर और कटरा के बीच यह हाई-स्पीड ट्रेन केवल 5 घंटे 35 मिनट में यात्रा पूरी करेगी।
क्या है ट्रेन का समय?
श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-अमृतसर वंदे भारत (26406) सुबह 6:40 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से चलेगी और अमृतसर 12:20 बजे पहुंचेगी। वापसी में अमृतसर-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा वंदे भारत शाम 4:25 बजे अमृतसर से चलेगी और रात 10 बजे कटड़ा स्टेशन पर पहुंचेगी। जालंधर सिटी स्टेशन पर यह ट्रेन 11:03 बजे पहुंचेगी। वापसी में अमृतसर रेलवे स्टेशन से ट्रेन शाम 4:25 बजे चलेगी और रात 10 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा (26405) तक जाएगी।
सप्ताह में 6 दिन चलेगी वंदे भारत ट्रेन
वंदे भारत ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी। जालंधर से वंदे भारत का किराया एक हजार से 1100 रुपये के बीच होगा। ट्रेन जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर 2 मिनट के लिए रुकेगी।