पंजाब में एक बार फिर से मौसम बदल गया है । गर्मी और तेज धूप से ऐसा लग रहा था कि सर्दी का मौसम लगभग खत्म हो गया है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं है और न ही कोई नया वेस्टर्न डिस्टर्बन्स आने की उम्मीद है। इसके चलते आने वाले सात दिनों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने की संभावना है।
तेजी से बढ़ेगा तापमान
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर पिछले कुछ दिनों से पंजाब के मैदानी इलाकों में भी महसूस किया जा रहा है। हालांकि अब मौसम बदल गया है और तापमान बढ़ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले सप्ताह में पंजाब के अलग अलग शहरों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 10 से 13 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
पंजाब के शहरों का मौसम
अमृतसर में आसमान साफ रहेगा, हल्के बादल आ सकते हैं। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 8 से 25 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। साथ ही जालंधर में आसमान साफ रहेगा, हल्के बादल आ सकते हैं। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 8 से 25 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
वहीं लुधियाना में आसमान साफ रहेगा, हल्के बादल आ सकते हैं। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 12 से 26 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला में भी आसमान साफ रहेगा, हल्के बादल आ सकते हैं। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 10 से 27 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।