खबरिस्तान नेटवर्क: पंजाब में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। जानकरी की मानें तो आदमपुर से मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट शुरु होने जा रही है। सुत्रों के अनुसार, 2 जुलाई को आदमपुर से मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट उड़ान भरेगी। इसके लिए इंडिगो एयरलाइन ने मुंबई फ्लाइट के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के की तरफ से बुकिंग भी शुरु कर दी है। इसके बाद फिर आदमपुर से रोज दोपहर 4:30 बजे से लेकर 7:30 बजे मुंबई एयरपोर्ट में पहुंचेगी। इसके बाद लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
लोगों को मिलेगी राहत
इंडिगो की यह फ्लाइट आदमपुर से मुंबई के लिए सीधी उड़ान भरेगी और इसके आगे अंतर्राष्ट्रीय गंतव्यों जैसे एम्स्टर्डम नीदरलैंड (यूरोप) और मैनचेस्टर (इंग्लैंड) के लिए असान पहुंच प्रदान करेगी।इस फ्लाइट की शुरुआत के साथ ही अब जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर और आसपास के क्षेत्रों से यूरोप और इंग्लैंड जाने वाले यात्रियों को दिल्ली या अमृतसर जाने की जरूरत नहीं होगी।
आदमपुर एयरपोर्ट से अब सफर होगा आसान
आदमपुर एयरपोर्ट से सीधा मुंबई और फिर वहां से यूरोप और इंग्लैंड की बड़ी उड़ानों के साथ सफर आसान हो जाएगा। स्पैशल फेयर ऑफर इंडिगो और उसके कोड-शेयर पार्टनर द्वारा यूरोप और इंग्लैंड के लिए खास किराया ऑफर भी जारी किया गया है जो आदमपुर से उपलब्ध है। इस ऑफर का लाभ उठाकर यात्री कम किराए में यूरोप और इंग्लैंड की यात्रा कर सकते हैं।
कोविड-19 के बाद से बंद हुई थी फ्लाइट्स
2020 में स्पाइसजेट द्वारा आदमपुर से मुंबई के लिए फ्लाइट चलाई जाती थी पर कोविड-19 के समय एयरपोर्ट बंद होने के बाद से इसे बंद कर दिया गया था। वहीं अब इंडिगो आदमपुर से मुंबई के लिए फ्लाइट शुरू होने वाली है जिसके लिए शुक्रवार से बुकिंग शुरू कर दी गई है।