मुंबई में भारी बारिश के कारण आज सुबह लैंडस्लाइड के कारण दो लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। यह घटना विक्रोली पश्चिम के वर्षा नगर जन कल्याण सोसाइटी में हुई। यहा पहाड़ी इलाके से मिट्टी और पत्थर खिसककर एक घर पर गिर गए। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए, जिन्हें राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे में 2 की मौ'त
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद मलबे से चार लोगों को बाहर निकाला गया। चारों को तुरंतअस्पताल ले जाया गया। लेकिन सुरेश मिश्रा (50 वर्ष) और शालू मिश्रा (19 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि आरती मिश्रा (45 वर्ष) और ऋतुज मिश्रा (2 वर्ष) घायल हैं।
रेड अलर्ट जारी
ह हादसा सुबह करीब 2.30 बजे हुआ। उस समय घर में सभी लोग सो रहे थे। इसी बीच अचानक पहाड़ी इलाके में भूस्खलन हुआ और मलबा घर पर आ गिरा। बता दें कि मुंबई में भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्से पानी में डूब गए हैं। मौसम विभाग ने यहां बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार और रविवार को यहां भारी बारिश होगी।