जालंधर के गांव शाहकोट में कांग्रेस के प्रत्याशी चरणजीत सिंह चन्नी ने सिद्धू मूसेवाला के पिता के साथ चुनाव प्रचार किया। बलकौर सिंह कड़ी सुरक्षा के साथ पहुंचे। इस दौरान शाहकोट के विधायक हरदेव लाड़ी भी मौजूद रहे।
पंजाब में कांग्रेस 13 की 13 सीट जीतेगी
बलकौर सिंह ने कहा कि इस बार कांग्रेस पार्टी 13 की 13 सीट पंजाब में जीतेगी। चन्नी बड़ी लीड के साथ जालंधर लोकसभा सीट से जीतेंगे। रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जिले के लोगों से उन्हें भारी समर्थन मिल रहा है क्योंकि आप ने अपने कार्यकाल में कोई काम नहीं किया। बता दें कि शाहकोट में चन्नी के प्रोग्राम में भारी मात्रा में कांग्रेस पार्टी के समर्थक इकट्ठा हुए थे।
आप ने कोई विकास नहीं किया
चन्नी ने कहा कि हमारी गारंटी है कि जब कांग्रेस सरकार सत्ता में आएगी तब ओल्ड पेंशन स्कीम लागू की जाएगी। जहां पर भी मुख्यमंत्री जाते हैं इंप्लाइज यूनियन के लीडरों को नजर बंद किया जाता है। मैं पूछना चाहता हूं मुख्यमंत्री को क्या डर है अपने ही एम्पलाइज है। मुख्यमंत्री को अपने कर्मचारियों पर विश्वास नहीं है। आगे उन्होंने पिछले 10 सालों में केंद्र सरकार ने पंजाब को कुछ भी नहीं दिया है।
मूसेवाला की सिक्योरिटी पर फिर घेरी आप सरकार
इस दौरान बलकोर सिंह ने कहा सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में खुद माना है कि सिद्धू की सिक्योरिटी कम होने की वजह से सिद्धू मारा गया है। पंजाब सरकार ने खुद सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दिया है। सरकार की नालायकी है कि वह अभी तक कुछ नहीं कर पा रही। 2 साल हो चुके हैं, लेकिन सरकार के हाथ खाली हैं।
बता दें कि जालंधर सीट पर चन्नी रोजाना दर्जनों सभाएं और कई जगह पर डोर-टू-डोर प्रचार कर रहे हैं। मंजीत सिंह के पास जालंधर में समाजवाजी पार्टी के रहे सचिव करतार चंद, संयुक्त सचिव रमित भगत और उपाध्यक्ष रोहित कुमार और यादव समाज के अध्यक्ष दिग्विजय यादव ने कांग्रेस ज्वाइन की थी।
साथ ही आज सुबह जालंधर में बीजेपी के तीन बार पार्षद रहे विपुल कुमार ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली। उन्हें भी चरणजीत सिंह चन्नी ने ही कांग्रेस ज्वाइन करवाई।