web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

महिलाओं को रिझाने के लिए अपनाते हैं अजीबोगरीब तरीका, पीते हैं पिशाचों की तरह खून, ये है दुनिया की सबसे खतरनाक जनजाति


महिलाओं को रिझाने के लिए अपनाते हैं अजीबोगरीब तरीका, पीते हैं
6/29/2024 11:20:50 AM         Raj        Morsi Tribe, Dangerous Tribe, Ethiopia, Morsi Documentary, Amazing News, मूर्सी जनजाति, खतरनाक जनजाति, इथोपिया, मूर्सी डॉक्यूमेंट्री, अजब गजब न्यूज, खबर जरा हटके,              

Mursi, This is the worlds most dangerous tribe : दुनिया में कई ऐसी जनजातियां हैं जो हजारों साल से प्राचीन रहन-सहन और रीति रिवाजों को पालन कर रहे हैं। आज हम आपको ऐसी ही एक जनजाति के बारे में बताने जा रहे हैं। यह जनजाति दुनिया की सबसे खूंखार जनजातियों में शुमार है जो पिशाचों की तरह खून पीते हैं। इस खतरनाक जनजाति का नाम मूर्सी है जो कि इथियोपिया की ओमो वैली में निवास करती है। मूर्सी जनजाति के बारे में कई ऐसे फैक्ट्स हैं जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, कलाश्निकोव राइफलों से लैस इस जनजाति के लोग अपने शरीर की ताकत बढ़ाने के लिए जानवरों का खून पीते हैं। साथ ही महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए अपने शरीर पर एक खास तरह के घाव का निशान भी बनाते हैं।

खतरनाक जगह जाने से डरें

मूर्सी जनजाति इतनी खतरनाक है कि नहीं? यह जानने के लिए माइक कोरी नाम का एक यूट्यूबर इथियोपिया की ओमो वैली पहुंचा था। फियरलेस एंड फार नाम के अपने यूट्यूब चैनल के लिए उन्होंने मूर्सी जनजाति पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाई। इस फिल्म में माइक को मूर्सी जनजाति के ओलू चलारे जो इस जनजाति के प्रमुख थे, उनसे बात करते हुए दिखाया गया है। फिल्म में ओलू को अपने पास एक रायफल रखे भी देखा जा सकता है। मूर्सी जनजाति प्रमुख से बात करते हुए माइक ने पूछा कि यहां आने से पहले लोगों ने उन्हें यहां न आने की सलाह दी थी। साथ ही कहा था कि, उसे ऐसी खतरनाक जगह जाने से डरना चाहिए। 

मुर्सी लोगों के बीच उपद्रवी

ओलू ने माइक से उल्टा सवाल किया। पूछा कि, ऐसा कौन कहता है? यह सब झूठ है। बातचीत में ओलू ने हथियार रखने का कारण बताते कहा कि, मुर्सी जनजाति के लोगों के लिए मवेशी मुद्रा है और उनकी रक्षा के लिए हमें हथियार रखने की जरूरत पड़ती है। उन्होंने कहा, “हम समस्याएं पैदा नहीं करते. हम दूसरों को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। मुर्सी लोगों के बीच कुछ उपद्रवी हैं। वे अपराधी जंगल में घूम-घूमकर परेशानी पैदा करते हैं। कुछ मुर्सी अपने मवेशियों की रक्षा के लिए बंदूकें रखते हैं। हम भूख से लड़ने की कोशिश करते हैं और इसीलिए हम भोजन उगा रहे हैं। हम नहीं चाहते कि गायें बीमार हों। कई-कई मवेशी मर चुके हैं।”

ताकत के लिए पीते हैं खून

ओलू ने माइक को बताया कि ताकत बढ़ाने के लिए हमारी जनजाति के लोग मवेशियों का खून पीते हैं। इसके लिए वह उन्हें मारने की जगह उनके शरीर से सुरक्षित मात्रा में खून निकाल लेते हैं। ओलू ने माइक से कहा हमारे लड़के और आदमी बहुत मजबूत हैं क्योंकि हम जानवरों का खून और दूध एक साथ पीते हैं। माइक ने बताया कि मूर्सी जनजाति के लोगों से मिलने के दौरान उन्होंने इस जनजाति के एक ऐसे शख्स को भी देखा जो उनके ही सामने एक लीटर से ज्यादा खून पी गया। यूट्यूबर ने इस डरावने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि मैं जितनी तेजी से बीयर पी सकता था, उससे भी ज्यादा तेजी से वो खून पी सकता है।

'Morsi Tribe','Dangerous Tribe','Ethiopia','Morsi Documentary','Amazing News','मूर्सी जनजाति','खतरनाक जनजाति','इथोपिया','मूर्सी डॉक्यूमेंट्री','अजब गजब न्यूज','खबर जरा हटके',''
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  • डीके के अलावा 8 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली; पवार समेत 9 विपक्षी दलों के नेता मौजूद रहे

    डीके के अलावा 8 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली; पवार समेत 9 विपक्षी दलों के नेता मौजूद रहे डीके के अलावा 8 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली; पवार समेत 9 विपक्षी दलों के नेता मौजूद रहे

  • G7-मीटिंग में मोदी से गले मिले बाइडेन:

    G7-मीटिंग में मोदी से गले मिले बाइडेन: वर्ल्ड लीडर्स के बीच मोदी से मिलने उनकी सीट तक आए; 6 महीने बाद हुई मुलाकात

  • हिरोशिमा पहुंचे मोदी, यहीं गिरा था पहला परमाणु बम:

    हिरोशिमा पहुंचे मोदी, यहीं गिरा था पहला परमाणु बम: 70 हजार लाशों के बीच महज 72 घंटे में शहर के उठने की कहानी

  • 2000 का नोट बंद होने की खबर...गुजरात में सोना महंगा:

    2000 का नोट बंद होने की खबर...गुजरात में सोना महंगा: 10 ग्राम के व्यापारी वसूल रहे ₹70 हजार, चांदी ₹80 हजार किलो

  • मसाले बेचकर 300 गुना मुनाफा कमाया:

    मसाले बेचकर 300 गुना मुनाफा कमाया: 10 महीने,12 हजार मील का सफर; भारत में वास्को डी गामा का क्यों बना मजाक

  • चंडीगढ़ में 300 किलो की तोप चोरी:

    चंडीगढ़ में 300 किलो की तोप चोरी: सेक्टर-1 में PAP बटालियन की GO मैस के गेट पर रखी थी, ये एरिया CCTV से कवर नहीं

  • सिद्धारमैया कर्नाटक CM, डीके डिप्टी बने:

    सिद्धारमैया कर्नाटक CM, डीके डिप्टी बने: खड़गे के बेटे समेत 8 मंत्रियों ने शपथ ली; कांग्रेस के 5 वादे पहली कैबिनेट मीटिंग में मंजूर

  • चेन्नई ने दिल्ली को दिया 224 रन का टारगेट:

    चेन्नई ने दिल्ली को दिया 224 रन का टारगेट: वॉर्नर की 61वीं फिफ्टी, धुल भी पवेलियन लौटे; दिल्ली 84/4

  • आकाश चोपड़ा बोले- मुंबई-चेन्नई प्लेऑफ की 'सुपरजायंट्स':

    आकाश चोपड़ा बोले- मुंबई-चेन्नई प्लेऑफ की 'सुपरजायंट्स': टॉप-4 से फाइनल तक पहुंचना जानते हैं दोनों; गुजरात को फिर भी फाइनल में देखना चाहूंगा

  • IPL का गणित, जीतकर भी दूसरों के भरोसे राजस्थान:

    IPL का गणित, जीतकर भी दूसरों के भरोसे राजस्थान: आज क्वालिफाई हो सकती हैं चेन्नई और लखनऊ; कोलकाता के लिए करो या मरो मैच

Recent Post

  • जालंधर में अब वट्सएप और मिस्ड कॉल से भी दर्ज करवाई जा सकेंगी बिजली संबंधी शिकायतें

    जालंधर में अब वट्सएप और मिस्ड कॉल से भी दर्ज करवाई जा सकेंगी बिजली संबंधी शिकायतें

  • ट्रेन का सफर करना हुआ महंगा,

    ट्रेन का सफर करना हुआ महंगा, LPG सिलेंडर 58 रुपए हुआ सस्ता

  • लोगों की भीड़ के लिए RCB जिम्मेदार - जांच रिपोर्ट,

    लोगों की भीड़ के लिए RCB जिम्मेदार - जांच रिपोर्ट, Air India के बाद एक और प्लेन हो जाता क्रैश!

  • 3-5 लाख लोगों की भीड़ के लिए RCB जिम्मेदार,

    3-5 लाख लोगों की भीड़ के लिए RCB जिम्मेदार, पुलिसकर्मी भी इंसान हैं, भगवान नहीं

  • जालंधर में घरेलू विवाद के बाद दामाद ने सिविल अस्पताल में घुसकर चलाई गोलियां,

    जालंधर में घरेलू विवाद के बाद दामाद ने सिविल अस्पताल में घुसकर चलाई गोलियां, पत्नी-सास गंभीर रूप से जख्मी

  • Air India के बाद एक और प्लेन हो जाता क्रैश!

    Air India के बाद एक और प्लेन हो जाता क्रैश! 900 फीट की ऊंचाई से आया नीचे, बजने लगे थे वॉर्निंग अलार्म

  • डोनाल्ड ट्रंप की एलन मस्क को चेतावनी,

    डोनाल्ड ट्रंप की एलन मस्क को चेतावनी, बंद करो अपनी दुकान, चले जाओ वापिस साउथ अफ्रीका

  • सेशन कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी,

    सेशन कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन जारी

  • चंडीगढ़ जा रही हिमाचल रोडवेज़ की बस पलटी,

    चंडीगढ़ जा रही हिमाचल रोडवेज़ की बस पलटी, हादसे में 40 बस सवारियां जख्मी

  • पंजाब में थम जाएंगे सरकारी बसों के पहिए,

    पंजाब में थम जाएंगे सरकारी बसों के पहिए, यूनियन ने इस दिन हड़ताल का किया ऐलान

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY