माता वैष्णो देवी यात्रा रूट के अर्धकुंवारी में हुई लैंडस्लाइड के बाद 11 दिनों से यात्रा स्थगित है। वही इस लैंडस्लाइड में अब तक करीब 34 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही 20 से ज्यादा घायलों का इलाज चल रहा है। बता दे कि यह हादसा 26 अगस्त की दोपहर करीब 3 बजे हुआ था। भारी बारिश के कारण अर्धकुंवारी इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास भूस्खलन हुआ था।
कोविड के बाद से सबसे लंबा निलंबन
कोविड-19 प्रतिबंधों के बाद से यह सबसे लंबा समय है जब यात्रा को कुछ समय के लिए रोका गया है। अधिकारी तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को सबसे ज़्यादा महत्व दे रहे हैं। कटड़ा में टूटे हुए तीर्थ मार्ग और दुकानों की मरम्मत का काम चल रहा है।
बता दे कि माता वैष्णो देवी की यात्रा सालभर होती है और नवरात्रि में दर्शन होते हैं। शारदीय नवरात्रि में मंदिर में विशेष उत्साह और दिव्य ऊर्जा का अनुभव होता है, और इस दौरान भक्तों की संख्या भी अधिक होती है। लेकिन लैंडस्लाइड के बाद से यात्रा स्थगित है।
22 सितंबर से शुरू होंगे शारदीय नवरात्र
शारदीय नवरात्र 22 सितंबर से प्रारंभ होकर 1 अक्टूबर को समाप्त होंगे। वहीं चतुर्थी तिथि में वृद्धि के कारण इस बार नवरात्र 9 की बजाय 10 दिन के होंगे।