पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसके बाद अब उनकी सेहत में अब सुधार है। उनकी पल्स रेट पहले से बेहतर हुई है। मेडिकल टीमें लगातार उनकी सेहत पर नजर रख रही है। बता दें कि पिछले दो दिनों से उनकी तबीयत लगातार खराब चल रही थी।
मेडिकल टीमें लगातार उनकी सेहत पर नजर रख रही हैं। वही इसी बीच अब दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आज अस्पताल में भगवंत मान से मुलाकात करेंगे। वही बीते दिन पंजाब सरकार ने कैबिनेट मीटिंग को अगले आदेशों तक स्थगित कर दिया था। यह मीटिंग बीते शाम को 4 बजे होने वाली थी। मीटिंग में बाढ़ से जुड़े हालातों और इंतजामों पर फीडबैक लिया जाना था। पर सीएम मान की सेहत ज्यादा बिगड़ने के कारण यह फैसला लिया गया है।
पंजाब के 1902 गांव बाढ़ की चपेट में
पंजाब के 1902 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। सरकार राज्य को आपदा ग्रस्त घोषित कर चुकी है। बाढ़ प्रभावित सभी जिलों को तुरंत मदद मिल सके, इसके लिए सभी जिलों में गजेटेड अफसर तैनात कर दिए गए हैं, ताकि लोगों को प्राथमिकता के आधार पर जरूरी मदद मिल सके। मुख्यमंत्री भगवंत मान और सभी मंत्री बाढ़ प्रभावित इलाकों में मोर्चा संभाल रहे हैं।