पंजाब में बाढ़ का कहर जारी है और पूरा राज्य बाढ़ की चपेट में आ गया है, जिसके चलते पंजाब के स्कूलों और कॉलेजों की छुट्टियां 7 सितंबर तक बढ़ा दी गई थीं। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा था कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के निर्देशानुसार, पंजाब में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए, राज्य के सभी स्कूलों और कॉलेजोंमें 7 सितंबर तक छुट्टियां की गई है।सरकारी आदेशों के अनुसार, स्कूल सोमवार 8 सितंबर को खुलने हैं। लेकिन पंजाब के मौजूदा हालात इस ओर इशारा कर रहे हैं कि छुट्टियां फिर से बढ़ाई जा सकती हैं।
बाढ़ प्रभावित इलाकों में अभी भी पानी भरा हुआ
बाढ़ प्रभावित इलाकों में अभी भी पानी भरा हुआ है। कई स्कूल भी बाढ़ की चपेट में हैं। इस बीच, चर्चा है कि सरकार बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा सकती है। हालाकि, कुछ इलाकों, खासकर शहरी इलाकों में स्कूल खोले जा सकते हैं। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। लेकिन मौसम विभाग द्वारा अगले कुछ दिनों तक बारिश की चेतावनी को देखते हुए सरकार आज शाम या कल कोई आदेश जारी कर सकती है।