ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर अशोक मित्तल आगे हैं। उन्होंने ऐलान किया की बाढ़ में अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों LPU नौकरी देगा। ताकि उन परिवारों को सहारा दिया जा सके।
पंजाब में 43 लोगों की हो चुकी है मौत
आपको बता दें कि पंजाब में बाढ़ के कारण हाहाकार मची हुई है। बाढ़ के कारण अब तक 43 लोगों की जान चली गई है। वहीं अभी भी 3 लोग लापता बताए जा रहे हैं। सबसे ज्यादा मौतें होशियारपुर जिले में हुई हैं। वहीं अब तक डेढ़ लाख हेक्टेयर से ज्यादा की फसल खराब हो चुकी है।