web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

किरण बेदी बनेंगी पंजाब की गवर्नर, भाजपा नेता का दावा, बाद में ट्वीट डिलीट किया


किरण बेदी बनेंगी पंजाब की गवर्नर,
2/4/2024 6:41:00 PM         Raj        Kiran Bedi, Punjab Governor, IPS Kiran Bedi, Banwari lal purohit             

देश की पहली महिला IPS अफसर किरण बेदी पंजाब की नई गवर्नर होंगी। भाजपा नेता कमल सोई ने ट्वीट करते हुए इसका दावा किया है। इसके साथ ही उन्होंने किरण बेदी को बधाई भी दी है। हालांकि कि अभी तक इसका कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। हालांकि बीजेपी नेता ने अपना ट्वीट बाद में डिलीट कर दिया। मगर दिल्ली में हमारे रिपोर्टर के मुताबिक अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं हुआ है। गवर्नर के लिए शॉटलिस्ट किए गए नामों में किरण बेदी का नाम सबसे आगे है।  

भाजपा नेता ने ट्वीट कर किया दावा

मीडिया संस्थान से बात करते हुए भाजपा नेता कमल सोई ने बताया कि किरण बेदी के पंजाब आने से राज्य के हालातों में सुधार देखने को मिलेगा। क्योंकि वह अमृतसर में पली बढ़ी हैं और पंजाब को अच्छी तरह से जानती भी हैं। वहीं सोशल मीडिया साइट एक्स पर उन्होंने किरण बेदी को बधाई भी दे डाली। मगर कुछ देर बाद उनकी ट्विटर वॉल से ये ट्वीट डिलीट भी हो गया। 

2016 में भी था चर्चाओं में नाम

आपको बता दें कि इससे पहले भी किरण बेदी का नाम पंजाब के गवर्नर पद के लिए चर्चाओं में रह चुका है। साल 2016 में भी चर्चा जोरों पर थी कि किरण बेदी को पंजाब का गवर्नर बनाया जा सकता है। पर उन्हें नहीं बनाया गया था।  

3 फरवरी को पुरोहित ने दिया था इस्तीफा 

आपको बता दें कि बीते दिन ही बनवारी लाल पुरोहित ने गवर्नर के पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा था। बनवारी लाल पुरोहत पंजाब में 2 साल 5 महीने गवर्नर के पद पर रहे। इस दौरान उनके और सीएम भगवंत मान के बीच काफी ज्यादा टकराव भी देखने को मिले थे। 

पंजाब गवर्नर के सियासी मायने

पंजाब में अगर किरण बेदी गवर्नर बनके आती हैं तो सीएम भगवंत मान की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। इससे पहले बनवारी लाल पुरोहित के साथ भी भगवंत मान का टकराव होता आया है। पुरोहित के मुकाबले किरण बेदी को भगवंत मान सरकार के लिए ज्यादा मजबूत माना जा रहा है। पंजाब के गवर्नर होने के साथ-साथ वह चंडीगढ़ की एडिमिनिस्ट्रेटर भी बनेंगी। चंडीगढ़ में पहले से ही आप और भाजपा के बीच मेयर की कुर्सी को लेकर टकराव चल रहा है।

ये बीजेपी का स्टाईल नहीं
बीजेपी में नियुक्ति से पहले कभी तय नाम सामने नहीं आते। जो नाम चर्चा में होते हैं हमेशा भाजपा उनसे अलग ही नाम लेकर आ जाती है। चाहे वो किसी राज्य का सीएम हो या गवर्नर। अब देखना होगा कि बीजेपी नेता की कही बात सच होती है या नहीं। सोशल मीडिया पर इसे लेकर खूब चर्चा है।

किरण बेदी का जीवन परिचय

किरण बेदी  सेवानिवृत्त आईपीएस हैं, जिन्होंने इच्छा से रिटायर्मेंट लिया, इसके अलावा वे सामाजिक कार्यकर्ता, भूतपूर्व टेनिस खिलाड़ी(former tennis player) और एक राजनेता हैं। वह पुदुचेरी की उपराज्यपाल  रह चुकी हैं। आईपीएस किरण बेदी का जन्म 9 जून 1949 को अमृतसर में हुआ था, असली नाम किरण पेशवारिया है, पिता का नाम प्रकाश पेशवारिया है।  मां का नाम प्रेम पेशवारिया है। किरण बेदीने 1966 में राष्ट्रीय जूनियर टेनिस चैंपियन बनीं। उन्होंने कई राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में खिताब जीते। 

किरण बेदी 2011 में अन्ना हजारे के आंदोलन से जुड़ी, अरविंद केजरीवाल के अलावा किरण बेदी भी इंडिया अगेंस्ट करप्शन (IAC) के प्रमुख सदस्यों में से एक रही है।  IAC ने देश में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध किया और भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए भारत सरकार से एक मजबूत लोकपाल विधेयक (Lokpal Bill) लाने का आग्रह किया। सरकार और कार्यकर्ताओं के बीच कई विचार विमर्श के बारह दिनों के बाद, संसद में लोकपाल का मसौदा तैयार करने में तीन बिंदुओं पर विचार करने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया। बाद में उन्होंने भाजपा ज्वाईन कर ली थी।

'Kiran Bedi','Punjab Governor','IPS Kiran Bedi','Banwari lal purohit'
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  • राज्यपाल पुरोहित ने पीएम मोदी से की मुलाकात,

    राज्यपाल पुरोहित ने पीएम मोदी से की मुलाकात, पंजाब में बढ़ रहे नशा पर जताई चिंता

  • पंजाब के गवर्नर ने CM भगवंत मान को लिखा लैटर,

    पंजाब के गवर्नर ने CM भगवंत मान को लिखा लैटर, मंत्री अमन अरोड़ा को लेकर मांगा जवाब

  • गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित ने फिर सीएम भगवंत मान को लिखा लैटर,

    गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित ने फिर सीएम भगवंत मान को लिखा लैटर, रेलवे ने वसूला करोड़ों रुपए का जुर्माना

  • किरण बेदी बनेंगी पंजाब की गवर्नर,

    किरण बेदी बनेंगी पंजाब की गवर्नर, भाजपा नेता का दावा, बाद में ट्वीट डिलीट किया

Recent Post

  • जालंधर में अब वट्सएप और मिस्ड कॉल से भी दर्ज करवाई जा सकेंगी बिजली संबंधी शिकायतें

    जालंधर में अब वट्सएप और मिस्ड कॉल से भी दर्ज करवाई जा सकेंगी बिजली संबंधी शिकायतें

  • ट्रेन का सफर करना हुआ महंगा,

    ट्रेन का सफर करना हुआ महंगा, LPG सिलेंडर 58 रुपए हुआ सस्ता

  • लोगों की भीड़ के लिए RCB जिम्मेदार - जांच रिपोर्ट,

    लोगों की भीड़ के लिए RCB जिम्मेदार - जांच रिपोर्ट, Air India के बाद एक और प्लेन हो जाता क्रैश!

  • 3-5 लाख लोगों की भीड़ के लिए RCB जिम्मेदार,

    3-5 लाख लोगों की भीड़ के लिए RCB जिम्मेदार, पुलिसकर्मी भी इंसान हैं, भगवान नहीं

  • जालंधर में घरेलू विवाद के बाद दामाद ने सिविल अस्पताल में घुसकर चलाई गोलियां,

    जालंधर में घरेलू विवाद के बाद दामाद ने सिविल अस्पताल में घुसकर चलाई गोलियां, पत्नी-सास गंभीर रूप से जख्मी

  • Air India के बाद एक और प्लेन हो जाता क्रैश!

    Air India के बाद एक और प्लेन हो जाता क्रैश! 900 फीट की ऊंचाई से आया नीचे, बजने लगे थे वॉर्निंग अलार्म

  • डोनाल्ड ट्रंप की एलन मस्क को चेतावनी,

    डोनाल्ड ट्रंप की एलन मस्क को चेतावनी, बंद करो अपनी दुकान, चले जाओ वापिस साउथ अफ्रीका

  • सेशन कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी,

    सेशन कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन जारी

  • चंडीगढ़ जा रही हिमाचल रोडवेज़ की बस पलटी,

    चंडीगढ़ जा रही हिमाचल रोडवेज़ की बस पलटी, हादसे में 40 बस सवारियां जख्मी

  • पंजाब में थम जाएंगे सरकारी बसों के पहिए,

    पंजाब में थम जाएंगे सरकारी बसों के पहिए, यूनियन ने इस दिन हड़ताल का किया ऐलान

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY