जालंधर में मशहूर हार्ट अटैक परांठे वाले वीर दविंदर सिंह ने एसएचओ समेत कई पुलिस कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए। पहले देर रात पहले जमकर हंगामा हुआ। उसके बाद बीर दविंदर सिंह वडाला ने एसएचओ अजैब सिंह सहित पुलिस कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए। जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम को लड़ाई झगड़े की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची हालांकि दविंदर ने कहाकि यहां पर कोई झगड़ा नहीं हुआ है।
पुलिस बोली - SHO अजैब सिंह ने भेजा
इस दौरान पुलिस कर्मी सुरिंदर सिंह बीबी परांठे वाली के बारे में पूछने लगा। पुलिस ने कहा कि एसएचओ अजैब सिंह ने उन्हें भेजा है। इस दौरान दविंदर ने पूछा कि वह यहां क्यों आए है। जिसके बाद पुलिस कर्मी उसे कहने लगा वह उसे बताता हैं कि वह क्यों आया है। पुलिस कर्मी ने दविंदर की वीडियो बनानी शुरू कर दी है और उसे परांठे लगाने की परमिशन के बारे में पूछने लगा। जिसके बाद घटना स्थल पर हंगामा होना शुरू हो गया।
पुलिस कर्मी पर ड्रिंक करके ड्यूटी करने के आरोप
वहीं परांठे खाने आए लोगों कि तरफ से पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया गया। इस दौरान बीर ने पुलिस कर्मी पर ड्रिंक करके ड्यूटी करने के आरोप लगाए है। इस घटना के बाद दविंदर ने कहाकि देर रात फिर से करीब 40 पुलिस कर्मी परांठे को बंद करवाने के लिए आए थे।
इस दौरान अजैब सिंह सहित पुलिस कर्मियों पर आरोप लगाए है। दविंदर का आरोप है कि वह आरबीएल बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को चैक करवा सकते है। जहां पुलिस कर्मी कि तरफ से लगातार उसे परेशान किया जा रहा है।