जालंधर के भोगपुर के पास करीब एक महीने पहले जसपाल सिंह उर्फ शालू की गोली मारकर कर दी गई थी। शालू के सिर में गोली लगी थी, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। वहीं अब इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को चंडीगढ़ एयरपोर्ट से हथियारों सहित गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक मुख्य आरोपी सहित 5 आरोपियों की गिरफ्तारियां हो गई है।
5 अवैध हथियार बरामद
वहीं आरोपियों से अब तक 5 अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। इस मामले को लेकर जल्द देहात के एसएसपी हरकवंल सिंह खख प्रेस वार्ता के जरिए खुलासे कर सकते है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। जिसमें उन्होंने कहा कि जालंधर देहात पुलिस ने भोगपुर के जसपाल हत्याकांड को सुलझा लिया है।
मुख्य सप्लायर को भी बिहार से किया गिरफ्तार
बता दें कि मुख्य आरोपी को चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही पांच हथियार बरामद किए गए हैं। मुख्य सप्लायर को भी बिहार के मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया गया है। डीजीपी ने कहा आरोपी सभी हथियार बिहार से लेकर आए थे।
मोगा रेलवे फाटक के पास हुई घटना
यह घटना मोगा रेलवे फाटक के पास हुई थी, जहां युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी । वहीं इस घटना को लेकर देहात के SSP हरकमल सिंह खख ने बताया था कि इन युवकों के बीच आपसी दुश्मनी के कारण कोई झगड़ा हुआ था। जिसके कारण जसपाल की गोलियां मार कर हत्या कर दी गई।
जिसके बाद पुलिस ने हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जसपाल के बाइक को पहले टक्कर मारकर गिराया गया और फिर उसके सिर में गोलियां मारी गई थी। सूत्रों के अनुसार मामले में पुलिस ने जांच के बाद कुल 6 लोगों को नामजद किया था। इनमें से गुरजीत सिंह गुरजीत वासी गांव विनपालके, रवि व गुरप्रीत सिंह दोनों वासी गेहलड़ा की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी थी।