जालंधर में उपचुनाव को लेकर जालंधर जिला प्रशासन और चुनाव अधिकारियों ने तैयारियों पुख्ता कर ली हैं। जालंधर में 10 जुलाई को छुट्टी का ऐलान किया गया है। यह ऐलान वेस्ट सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर किया गया है। जिसके मुताबिक जालंधर वेस्ट में पड़ने वाले सभी सरकार दफ्तर, बोर्ड, कॉरपोरेशन, शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। जालंधर डीसी कम चुनाव अधिकारी हिमांशु अग्रवाल की ओर से जारी आदेश में यह कहा गया है।
181 मतदान केंद्रों पर 1.71 लाख से अधिक वॉटर्स करेंगे वोट
विधानसभा क्षेत्र में कुल 1,71,963 वोटर हैं। इनमें 89,629 पुरुष और 82,326 महिलाएं शामिल हैं। कुल 181मतदान केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में 874 पी.डी.एल.बी.यू.डी. वोटर हैं, जिनके लिए वोट केंद्रों पर व्हीलचेयर, रैंप सहित लाने-ले जाने की आवश्यक व्यवस्था की गई है। इसके अलावा 85 और उससे अधिक उम्र के 746, 18-19 साल के 5010 और 72 सर्विस वोटर हैं।
वॉटर्स की सुविधा के लिए सभी प्रबंध किए गए
उन्होंने कहा कि उपचुनाव के दौरान 10 मॉडल मतदान केंद्र तैयार किए गए हैं, जहां वॉटर्स की सुविधा के लिए सभी प्रबंध किए गए हैं। इसके अलावा एक वोट केंद्र का संचालन महिला कर्मचारी करेंगी। उन्होंने बताया कि लायलपुर खालसा कॉलेज में डिस्पैच सैंटर बनाया गया है, जहां से 9 जुलाई को सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा।
10 जुलाई तक ड्राई-डे मनाया जाएगा
इसके साथ ही कहा कि 10 जुलाई 2024 को वोट प्रक्रिया समाप्त होने तक निर्वाचन क्षेत्र और उसके 3 किलोमीटर के दायरे में ड्राई-डे मनाया जाएगा।
13 जुलाई को आएगा नतीजा
वोटिंग के 2 दिन बाद यानि के 13 जुलाई को इसके नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। यह उपचुनाव आप से विधायक रहे शीतल अंगुराल के इस्तीफा देने के बाद हो रहे हैं। क्योंकि अंगुराल आप को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।