ख़बरिस्तान नेटवर्क : हरियाणा के पानीपत से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां JJP के नेता की गोली मार कर हत्या कर दी गई। मृतक नेता की पहचान रविंद्र मिन्ना के रूप में हुई है। ये वारदात शुक्रवार शाम को विकास नगर में हुआ। इस हमले में नेता के चचेरे भाई और एक अन्य व्यक्ति पर को भी गोली लगी है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपी रणबीर घटना के बाद से फरार है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
ढाए ढाए चली गोलियां
परिजनों ने बताया कि रणबीर शाम के समय रविंद्र के पड़ोसी राजबीर के घर आया था। उसने आते ही उससे पानी मांगा। इसी दौरान विनय भी वहां आया। आरोप लगाया कि रणबीर ने आते ही विनय के पेट में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर रविंद्र भी वह आ गया जिसके बाद आरोपी ने उसपर नहीं गोली चल दी। वारदात के बाद रणबीर मौके से भाग गया। परिजन तीनों को एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर गए जहां रविंद्र को मृत घोषित कर दिया।
पहले से था विदाद
नेता रविंद्र विकास नगर, पानीपत में रहते थे। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि रणबीर नाम के व्यक्ति ने इस वारदात को अंजाम दिया। रविंद्र उसकी साली की शादी आरोपी रणबीर पहलवान के साले के साथ हुई थी। 2016 के बाद से उनके बीच विवाद चल रहा है। जानकारी के मुताबिक साली ने सहारनपुर में ससुराल पक्ष के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। इसी मामले को लेकर रविंद्र और रणबीर के बीच खींचतान बढ़ी हुई थी। 18 मार्च को भी दोनों के बीच फोन पर कहासुनी हुई थी।