ख़बरिस्तान नेटवर्क : पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में 21 तारीख को गरिया पूजा के चलते त्रिपुरा, मिजोरम आदि जैसे राज्यों में सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है। इस पर्व को खास इन क्षेत्रों में मनाया जाता है। वहीं 29 तारीख को भगवान परशुराम की जयंती मनाई जाएगी। जिस कारण उत्तर भारत के कई राज्यों में सरकारी छुट्टी घोषित की गई है। जिसके कारण सभी सरकारी और निजी बैंक बंद रहेंगे।
क्या है गरिया पूजा?
गरिया पूजा त्रिपुरा का खास त्योहार है। यह प्रसिद्ध धार्मिक त्यौहार एक सप्ताह का होता है और इसका आखिरी दिन काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस पर्व को फसल उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस पूजा में भगवान गरिया की पूजा की जाती है जिन्हे धन और पशुधन का देवता माना जाता है।
क्या है भगवान परशुराम जयंती?
भगवान परशुराम जयंती भगवान विष्णु के अवतार परशुराम के जनमहोत्सव के रूप में मनाया जाता है। मानना जाता है कि कलियुग में आज भी 8 चिरंजीव देवता और महापुरुष है, जो जीवित है। परशुराम भी इन्ही चिरंजीवियों में से एक है। इन्हें विष्णु जी का छठा अवतार माना जाता है।