web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

Hero XPulse 210 Bike : आ गई हीरो की दमदार एडवेंचर बाइक, रॉयल एनफील्ड हिमालयन से कम कीमत, शानदार फीचर्स


Hero XPulse 210 Bike : आ गई हीरो की दमदार एडवेंचर बाइक,
1/18/2025 2:59:50 PM         Raj        Hero XPulse 210 Bike, Hero Xpulse 210 launched, Hero Xpulse 210 price, Hero Xpulse 210 engine, Hero Xpulse 210 features, off roading bike Hero Xpulse 210, Hero Xpulse 210 launched in india, Bharat Mobility Expo 2025, हीरो एक्सपल्स 210 लॉन्च,              

Hero powerful adventure bike has arrived, priced lower than Royal Enfield Himalayan : अगर आप एक दमदार, स्टाइलिश, और एडवेंचर के लिए तैयार बाइक की तलाश में हैं, तो XPulse 210 आपकी उम्मीदों पर खरी उतर सकती है। हीरो मोटोकॉर्प ने आखिरकार भारत में अपनी नई एडवेंचर बाइक XPulse 210 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे 1.76 लाख (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया है। इसकी कीमत, पावर और फीचर्स इसे ऑफ-रोडिंग के लिए परफेक्ट ऑप्शन बनाते हैं। आइए इसकी खासियत जानते हैं...

रॉयल एनफील्ड से सस्ती

यह बाइक लोकप्रिय XPulse 200 से 24,000 महंगी है। लेकिन, यह अभी भी रॉयल एनफील्ड हिमालयन से काफी सस्ती है। जी हां, क्योंकि हिमालयन की शुरुआती कीमत 2.85 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इस लिहाज से यह बाइक काफी सस्ती है। इसमें जो अपग्रेड्स और फीचर्स दिए गए हैं, वो इस कीमत को पूरी तरह से जायज बनाते हैं। 

डिजाइन और स्टाइल

हीरो XPulse 210 का डिजाइन टिपिकल XPulse सीरीज की पहचान को बनाए रखती है। बाइक में राउंड LED हेडलाइट्स हैं, जिसे एक ट्रांसपेरेंट वाइजर से कवर किया गया है। इसके साथ LED टर्न इंडिकेटर्स, ट्यूबलर हैंडलबार और सिंगल-पीस सीट इसे एक परफेक्ट डुअल-स्पोर्ट लुक देते हैं। यह डिजाइन इसे सिटी राइड और ऊबड़-खाबड़ इलाकों के लिए भी उपयुक्त बनाते हैं।

पावर और परफॉर्मेंस

हीरो XPulse 210 को 210cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड, 4-वॉल्व इंजन से पावर मिलती है। यह इंजन 24.6bhp पावर और 20.7Nm टॉर्क जेनरेट करता है। साथ ही इसमें छह-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जो हाईवे राइडिंग और हाई रेव रेंज में शानदार परफॉर्मेंस देता है। XPulse 210 का यह नया इंजन इसे पावरफुल और लंबी यात्राओं के लिए और भी बेहतर बनाता है।

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

इस नई बाइक में एडवांस फीचर्स का खजाना है। इसमें फुल LED इलुमिनेशन, 4.2-इंच TFT डिस्प्ले और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसी एडवांस टेक फीचर दिए गए हैं। डिस्प्ले में स्पीडोमीटर, ओडोमीटर, टैकोमीटर, गियर पोजिशन इंडिकेट और अन्य कई रीडआउट्स दिए गए हैं, जो राइडर के अनुभव को और भी बेहतर बनाते हैं।

हार्डवेयर और सस्पेंशन

XPulse 210 को ऑफ-रोडिंग का बादशाह बनाने के लिए लंबा सस्पेंशन दिया गया है। इसमें 210mm ट्रैवल के साथ टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और 205mm ट्रैवल के साथ रियर मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। ब्रेकिंग सिस्टम में ड्यूल-चैनल ABS के साथ फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं। बाइक में 21-इंच फ्रंट और 18-इंच रियर स्पोक व्हील्स हैं, जो ट्यूब ब्लॉक पैटर्न वाले टायर्स के साथ आते हैं।

कौन-कौन वैरिएंट्स

हीरो मोटोकॉर्प XPulse 210 को दो वैरिएंट्स में पेश कर रहा है। इनकी बुकिंग जल्द ही शुरू होने की संभावना है। XPulse 200 4V ने अब तक शुरुआती ऑफ-रोड राइडर्स के लिए शानदार विकल्प के रूप में खुद को स्थापित किया था। अब XPulse 210 उसकी जगह लेगी और इसके अपग्रेडेड फीचर्स इसे और भी लोकप्रिय बनाएंगे। XPulse 210 एडवेंचर बाइकिंग के दीवानों के लिए एक शानदार पेशकश है। 

'Hero XPulse 210 Bike','Hero Xpulse 210 launched','Hero Xpulse 210 price','Hero Xpulse 210 engine','Hero Xpulse 210 features','off roading bike Hero Xpulse 210','Hero Xpulse 210 launched in india','Bharat Mobility Expo 2025','हीरो एक्सपल्स 210 लॉन्च',''
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  • डीके के अलावा 8 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली; पवार समेत 9 विपक्षी दलों के नेता मौजूद रहे

    डीके के अलावा 8 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली; पवार समेत 9 विपक्षी दलों के नेता मौजूद रहे डीके के अलावा 8 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली; पवार समेत 9 विपक्षी दलों के नेता मौजूद रहे

  • G7-मीटिंग में मोदी से गले मिले बाइडेन:

    G7-मीटिंग में मोदी से गले मिले बाइडेन: वर्ल्ड लीडर्स के बीच मोदी से मिलने उनकी सीट तक आए; 6 महीने बाद हुई मुलाकात

  • हिरोशिमा पहुंचे मोदी, यहीं गिरा था पहला परमाणु बम:

    हिरोशिमा पहुंचे मोदी, यहीं गिरा था पहला परमाणु बम: 70 हजार लाशों के बीच महज 72 घंटे में शहर के उठने की कहानी

  • 2000 का नोट बंद होने की खबर...गुजरात में सोना महंगा:

    2000 का नोट बंद होने की खबर...गुजरात में सोना महंगा: 10 ग्राम के व्यापारी वसूल रहे ₹70 हजार, चांदी ₹80 हजार किलो

  • मसाले बेचकर 300 गुना मुनाफा कमाया:

    मसाले बेचकर 300 गुना मुनाफा कमाया: 10 महीने,12 हजार मील का सफर; भारत में वास्को डी गामा का क्यों बना मजाक

  • चंडीगढ़ में 300 किलो की तोप चोरी:

    चंडीगढ़ में 300 किलो की तोप चोरी: सेक्टर-1 में PAP बटालियन की GO मैस के गेट पर रखी थी, ये एरिया CCTV से कवर नहीं

  • सिद्धारमैया कर्नाटक CM, डीके डिप्टी बने:

    सिद्धारमैया कर्नाटक CM, डीके डिप्टी बने: खड़गे के बेटे समेत 8 मंत्रियों ने शपथ ली; कांग्रेस के 5 वादे पहली कैबिनेट मीटिंग में मंजूर

  • चेन्नई ने दिल्ली को दिया 224 रन का टारगेट:

    चेन्नई ने दिल्ली को दिया 224 रन का टारगेट: वॉर्नर की 61वीं फिफ्टी, धुल भी पवेलियन लौटे; दिल्ली 84/4

  • आकाश चोपड़ा बोले- मुंबई-चेन्नई प्लेऑफ की 'सुपरजायंट्स':

    आकाश चोपड़ा बोले- मुंबई-चेन्नई प्लेऑफ की 'सुपरजायंट्स': टॉप-4 से फाइनल तक पहुंचना जानते हैं दोनों; गुजरात को फिर भी फाइनल में देखना चाहूंगा

  • IPL का गणित, जीतकर भी दूसरों के भरोसे राजस्थान:

    IPL का गणित, जीतकर भी दूसरों के भरोसे राजस्थान: आज क्वालिफाई हो सकती हैं चेन्नई और लखनऊ; कोलकाता के लिए करो या मरो मैच

Recent Post

  • जालंधर में अब वट्सएप और मिस्ड कॉल से भी दर्ज करवाई जा सकेंगी बिजली संबंधी शिकायतें

    जालंधर में अब वट्सएप और मिस्ड कॉल से भी दर्ज करवाई जा सकेंगी बिजली संबंधी शिकायतें

  • ट्रेन का सफर करना हुआ महंगा,

    ट्रेन का सफर करना हुआ महंगा, LPG सिलेंडर 58 रुपए हुआ सस्ता

  • लोगों की भीड़ के लिए RCB जिम्मेदार - जांच रिपोर्ट,

    लोगों की भीड़ के लिए RCB जिम्मेदार - जांच रिपोर्ट, Air India के बाद एक और प्लेन हो जाता क्रैश!

  • 3-5 लाख लोगों की भीड़ के लिए RCB जिम्मेदार,

    3-5 लाख लोगों की भीड़ के लिए RCB जिम्मेदार, पुलिसकर्मी भी इंसान हैं, भगवान नहीं

  • जालंधर में घरेलू विवाद के बाद दामाद ने सिविल अस्पताल में घुसकर चलाई गोलियां,

    जालंधर में घरेलू विवाद के बाद दामाद ने सिविल अस्पताल में घुसकर चलाई गोलियां, पत्नी-सास गंभीर रूप से जख्मी

  • Air India के बाद एक और प्लेन हो जाता क्रैश!

    Air India के बाद एक और प्लेन हो जाता क्रैश! 900 फीट की ऊंचाई से आया नीचे, बजने लगे थे वॉर्निंग अलार्म

  • डोनाल्ड ट्रंप की एलन मस्क को चेतावनी,

    डोनाल्ड ट्रंप की एलन मस्क को चेतावनी, बंद करो अपनी दुकान, चले जाओ वापिस साउथ अफ्रीका

  • सेशन कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी,

    सेशन कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन जारी

  • चंडीगढ़ जा रही हिमाचल रोडवेज़ की बस पलटी,

    चंडीगढ़ जा रही हिमाचल रोडवेज़ की बस पलटी, हादसे में 40 बस सवारियां जख्मी

  • पंजाब में थम जाएंगे सरकारी बसों के पहिए,

    पंजाब में थम जाएंगे सरकारी बसों के पहिए, यूनियन ने इस दिन हड़ताल का किया ऐलान

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY