ख़बरिस्तान नेटवर्क : पूर्व क्रिकेटर व राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह जालंधर के सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने अपने सांसद फंड से 2 एम्बुलेंस सिविल अस्पताल को भेंट की। हालांकि एक एबुलेंस पहले ही भेंट की गई थी। हरभजन सिंह का सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा ने किया।
हरभजन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एक एबुलेंस पहले भेंट की गई और आज 2 अन्य एबुलेंस सिविल अस्पताल को भेंट की गई। इन एबुलेंस को चलता फिरता अस्पताल का नाम दिया गया। एबुलेंस में डॉक्टर और नर्स मौजूद रहेंगे। वहीं ईसीजी की मशीन सहित अन्य मशीने रहेंगी। यह एबुलेंस सेंट्रल हलके में दौरा करेंगी और बीमार लोगों का उपचार करेंगी।
उन्होंने आगे कहा कि वह अपने शहर के लोगों के लिए सेवा करने के लिए यह मुहिम शुरू की गई है। इस दौरान लोगों के टेस्ट किए जाएंगे। रोजाना किसी ना किसी वार्ड में एक एबुलेंस खड़ी की जाएगी, जो कि मोबाइल एबुलेंस का काम करेगी।