पंजाब में 17 जून सोमवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। पंजाब सरकार की ओर से जारी कैलेंडर के मुताबिक, 17 जून 2024 को राज्य में छुट्टी रहेगी क्योंकि इस दिन ईद-उल-जुहा (बकरीद) का त्योहार है। इस दौरान पूरे राज्य में स्कूल, कॉलेज और अन्य के शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। पंजाब सरकार ने साल 2024 की आधिकारिक छुट्टियों की सूची में इस त्योहार को शामिल किया है। इसलिए इस दिन पूरे पंजाब में छुट्टी घोषित की गई है।
2024 में ईद-अल-अज़हा की तारीख
इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार 12वें महीने जु अल-हज्ज की 10वीं तारीख को बकरीद का पर्व मनाया जाता है। इस साल ज़ु अल-हज्जा महीना 30 दिनों का है। इसलिए भारत में बकरीद 17 जून को ही मनाई जाएगी।
ईद-अल-अज़हा का महत्व
ईद-अल-अज़हा का त्योहार त्याग, समर्पण और आस्था का प्रतीक है। इस त्योहार पर, मुस्लिम समुदाय के लोग बकरे की कुर्बानी देते हैं और उसके मांस को गरीबों और जरूरतमंदों में बांटते हैं। ईद-अल-अज़हा के दिन, लोग सुबह जल्दी उठकर नहाते हैं, नए कपड़े पहनते हैं और नमाज पढ़ते हैं। इसके बाद, वे कुर्बानी देते हैं और मांस को पकाते हैं। ईद-अल-अज़हा एक खुशी का त्योहार है और इसे परिवार और दोस्तों के साथ मनाया जाता है। इसके साथ ही लोग एक-दूसरे को ईद की बधाई देते हैं, मिठाइयां खाते हैं और उपहार देते हैं।