ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब सरकार ने मंगलवार 29 अप्रैल को छुट्टी का ऐलान किया है। दरअसल 29 अप्रैल को परशुराम जन्मोत्सव है और सरकार की तरफ से इस दिन छुट्टी का ऐलान किया गया है।इसके चलते पंजाब सरकार द्वारा राज्य भर में छुट्टी का ऐलान किया गया।
सरकारी छुट्टी का ऐलान
राज्य सरकार ने इस दिन को साल 2025 की सरकारी छुट्टियों की सूची में शामिल किया है। इसके चलते सरकार की ओर से छुट्टी की घोषणा की गई है। इस दिन सरकारी स्कूल, कॉलेज और अन्य सरकारी संस्थान बंद रहेंगे।
भगवान परशुराम 8 चिरंजीवियों में से एक हैं और वह भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं। उनके जन्मोत्सव पर देश में शोभा यात्रा निकाली जाती है और मंदिरों में उनकी पूजा की जाती है।