आदमपुर सिविल एयरपोर्ट से आज मुंबई के लिए पहली फ्लाइट रवाना होगी। आदमपुर से मुंबई के लिए यह नियमित फ्लाइट इंडिगो एयरलाइंस की तरफ से शुरू की गई है।मुंबई से इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6E 5931 दोपहर 12.55 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 3.15 बजे आदमपुर पहुंचेगी। आदमपुर से फ्लाइट संख्या 6E 5932 दोपहर 3.50 बजे रवाना होगी और शाम 6.30 बजे मुंबई पहुंचेगी।
इस नई फ्लाइट सेवा को पंजाब के लोगों, खासकर सिख समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। क्योंकि अब सिख समुदाय पंजाब से मुंबई के लिए सीधी उड़ान ले सकेगा। वहां से सिख समुदाय आसानी से तख्त श्री हजूर साहिब में मत्था टेक सकेंगे ।
फ्लाइट का लाभ नवांशहर, कपूरथला, जालंधर के लोगों को मिलेगा
यह फ्लाइट न केवल इस क्षेत्र की तरक्की और खुशहाली में योगदान देगी बल्कि दोआबा के व्यापारियों और हजूर साहिब जाने वाले यात्रियों के लिए भी फायदेमंद साबित होगी। इंडिगो की तरफ से शुरू की गई फ्लाइट का लाभ नवांशहर, कपूरथला, जालंधर और अन्य क्षेत्रों के लोगों को मिलेगा।