पंजाब के मोगा से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां दोसांझ रोड पर पुलिस की मुठभेड़ दविंदर बंबीहा ग्रुप के एक शूटर से हुई है। पुलिस ने घर के अंदर जाकर आरोपी मलकीत सिंह मन्नू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गोलीबारी में घायल हो गया। आरोपी मलकीत सिंह मन्नू के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश दी तो आरोपी ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में मलकीत सिंह मनु घायल हो गया।