जालंधर, खन्ना के AS कॉलेज में कुछ दिनों पहले गैंगवार के बाद फरार आरोपियों और CIA पुलिस के बीच एनकाउंटर हुआ। दोनों तरफ से क्रास फायरिंग की गई। पुलिस ने एक आरोपी की टांग में गोली मारकर उस गिरफ्तार कर लिया है। उसका इलाज समराला के सरकारी अस्पताल में कराया जा रहा है।
SSP खन्ना अमनीत कौंडल ने बताया कि आज एएस कॉलेज गोलीकांड के आरोपी कृष्ण साहनी और जतिन मोंगा दोनों निवासी लुधियाना बाइक पर जा रहे थे। CIA स्टाफ ने गढ़ी पुल के पास नाकाबंदी की हुई थी।
पुलिस को देख दोनों आरोपियों ने बाइक खेतों से भगाने की कोशिश की। पुलिस ने उनका पीछा किया तो इन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायर में एक गोली कृष्ण साहनी को लगी। इसके बाद दोनों आरोपी पकड़ लिए गए।