दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो की फ्लाइट की तकनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग कारवाई गई । इस दौरान फ्लाइट में क्रू मेंबर्स सहित 180 लोग सवार थे।जानकारी के अनुसार इंडिगो की फ्लाइट 6E 2006 की उड़ान के कुछ समय बाद ही इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी।
विमान में क्रू मेंबर्स सहित 180 लोग थे सवार
बता दे कि यह घटना आज सुबह उस समय हुई जब विमान लेह की ओर जा रहा था, लेकिन तकनीकी समस्या के कारण उसे वापस दिल्ली लौटना पड़ा। इस दौरान विमान में करीब 180 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। हालांकि पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए समय फ्लाइट को सुरक्षित रूप से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतार लिया गया।
फ्लाइट कैंसिल होने के बाद यात्रियों को दी गई यह सुविधा
एयरलाइन के मुताबिक, फ्लाइट कैंसिल होने के बाद यात्रियों के होटलों में ठहरने की व्यवस्था की गई साथ ही उनके लिए दूसरी फ्लाइट्स की व्यवस्था की गई। टिकट कैंसिल करने पर पूरे रिफंड की पेशकश की गई। वही फ्लाइट के कैंसिल के बाद इंडिगो एयरलाइंस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि तकनीकी कारणों से एहतियातन यह कदम उठाया गया है।
इससे पहले एअर इंडिया की 3 फ्लाइट की गई कैंसिल
बता दे कि इससे पहले भी एअर इंडिया की 3 फ्लाइट कैंसिल की गईं थीं। इनमें दिल्ली-बाली, टोरंटो-दिल्ली और दुबई-दिल्ली वाली उड़ानें शामिल हैं। जिसमे से सबसे पहले दिल्ली से बाली जा रही फ्लाइट AI2145 बीच रास्ते से ही दिल्ली लौटी। इसके बाद टोरंटो से दिल्ली वाली फ्लाइट AI188 कैंसिल की गई। फ्लाइट में यात्री सवार हो चुके थे, उन्हें उतारा गया। कहा गया कि विमान के मैंटिनेंस और क्रू के फ्लाइट ड्यूटी टाइम की लिमिटेशन के चलते इसे रद्द किया गया है।इनके अलावा दुबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट AI996 को तकनीकी खामी के चलते कैंसिल किया गया।