अगर आप अपने ओवरऑल हेल्थ को बेहतर रखना चाहते हैं तो इसके लिए हेल्दी डाइडेस्टिव सिस्टम बेहद जरूरी है। इससे तमाम तरह के बॉडी फंक्शंस पर असर पड़ सकता है। जिन लोगों का पाचन तंत्र खराब होता है, उन्हें हमेशा कई तरह की समस्याएं जैसे खाना ठीक से न पचना, गैस, बदहजमी और अपच घेरे रहती हैं। पाचन तंत्र खराब होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे- खाना ठीक न चबाना, तनाव में रहना, जल्दी जल्दी खाना, बाहर का ज्यादा खाना और ज्यादा मसाले वाले भोजन का सेवन करना आदि। ऐसे में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पाचन तंत्र को ठीक रखना जरूरी है। आमतौर हम हम अच्छे टेस्ट के लिए कई बार उल्टा-पुल्टा खा लेते हैं जिससे हाजमा बिगड़ जाता है। आपको बताते हैं ऐसी चीजों के बारें में, जिन्हें खाने से आपका हाजमा दुरुस्त रहेगा।
डाइजेशन सुधारने वाले भोजन
1. दही में होते हैं गुड बैक्टीरिया
दही एक प्रोबायोटिक युक्त भोजन है जिसमें गुड बैक्टीरिया होते हैं, जैसे कि लैक्टोबैसिलस और बिफीडोबैक्टीरियम. ये प्रोबायोटिक्स एक संतुलित आंत माइक्रोबायोम बनाए रखने में मदद करते हैं, जो बेहतर पाचन के लिए जरूरी हैं।
2. अदरक
अदरक को हमेशा से पाचन के लिए बेहतरीन फूड माना जाता है, इसमें जिंजरोल होता है। एक बायोएक्टिव कंपाउंड जो गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट की मांसपेशियों को आराम देने में मदद कर सकता है, जिससे सूजन कम होती है और मतली से राहत मिलती है।
3. फाइबर रिच फूड्स
अगर आपको अपना डाइजेस्टिव सिस्टम बेहतर बनाए रखना है तो इसके लिए फाइबर रिच फूड्स खाना चाहिए क्योंकि ये कब्ज को रोकता है और मल त्याग को आसान बनाता हैं। आप डेली डाइट में साबुत अनाज, फल और सब्जियों को शामिल कर सकते हैं।
4. केला
केला पेट के लिए हल्का और आसानी से पचने वाला फल है, इसलिए ये उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिनको अक्सर कब्ज जैसे परेशानियां होती है। इसमें सॉल्युएबल फाइबर होता है जो मल त्याग को नियमित करने में मदद कर सकता है।
5. पुदीना
वैसे तो पुदीने के पत्ते के कई फायदे होते हैं, लेकिन ये पाचन से जुड़ी परेशानियों को भी दूर करने के लिए जाना जाता है। ये पेक्टिन का रिच सोर्स होता है, ये एक प्रकार का सॉल्युएबल फाइबर है जो बाउल मूवमेंट को रेग्यूलेट करता है।
6. सेब
सेब सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सेब में आयरन, पोटैशियम, विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए हेल्दी होते हैं। नियमित सेब खाने से शरीर में खून की मात्रा सही रहती है। सेब जल्दी खाना पचाने में भी सहायता करता है। इसको खाने से पेट संबंधी परेशानियां कम होती हैं।
7. जीरा
जीरा अधिकतर किचन में इस्तेमाल होने वाला मसाला है। जीरा खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ पेट को भी स्वस्थ रखने में मदद करता है। जीरे में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो खाना पचाने में मदद करते हैं। जीरे का पानी पीने से गैस, बदहजमी और कब्ज से राहत मिलती है।
8. हींग
हींग लगभग हर किचन में इस्तेमाल की जाती है। हींग खाना पचाने के साथ बदहजमी, मतली, गैस और अपच से भी राहत देती है। खाना पचाने के लिए आप खाने में हींग का इस्तेमाल करें। हींग को आप पेट पर लगाकर भी पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं को आसानी से ठीक कर सकते हैं। हींग खाने का स्वाद भी बढ़ाती है।