खबरिस्तान नेटवर्क : एक बार फिर से देश में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे है, जिसके कारण लोगों में डर का माहौल है। वही देश में पिछले 24 घंटे में 5 लोगों की मौत भी हो गई है। जिसमे दिल्ली की एक 22 साल की मौत हो गई है । बताया जा रहा है कि उसे टीबी लंग्स डिजीज और रेस्पाइरेटरी ट्रैक इंफेक्शन भी था। इसके साथ ही तमिलनाडु में एक 25 साल के लड़के की जान गई।
केरल में सबसे ज्यादा केस
वही अगर देश में एक्टिव केसों की बात करे तो उनकी संख्या 3976 पहुंच गई है। कोरोना के केरल में सबसे ज्यादा 1435 केस हैं। जबकि महाराष्ट्र मामले में दूसरे नंबर पर है। यहां 506 मरीज हैं। अब तक कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 33 पहुंच गई है।
भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क लगाना जरूरी
कर्नाटक सरकार ने शनिवार को पब्लिक एडवाइजरी जारी की। इसमें लोगों से भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क लगाने, शारीरिक दूरी बनाए रखने और स्वच्छता का खास ध्यान रखने की अपील की। बुखार, खांसी, सीने में दर्द या सांस लेने दिक्कत होने पर तुरंत जांच करने को कहा है।
WHO ने भी माना नया वैरिएंट खतरनाक नहीं
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने भी कोरोना के नए वेरिएंट को चिंताजनक नहीं माना है। हालांकि, निगरानी में रखे गए वैरिएंट के रूप में कैटेगराइज किया है। चीन सहित एशिया के दूसरे देशों में कोविड के बढ़ते मामलों में यही वैरिएंट दिख रहा है। NB.1.8.1 के A435S, V445H, और T478I जैसे स्पाइक प्रोटीन म्यूटेशन अन्य वैरिएंट की तुलना में तेजी से फैलते हैं। इन पर कोविड के खिलाफ बनी इम्यूनिटी का भी असर नहीं होता।