हरियाणा में एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) लगातार छापे मार रही है। शुक्रवार-शनिवार की रात सोनीपत से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। पंवार के साथ उनके बेटे को भी ईडी ने गिरफ्तार कर अंबाला ले गई। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं, हरियाणा में 3 महीने बाद विधानसभा चुनाव भी होने है और ईडी लगातार एक्शन मोड में दिखाई दे रही है।
जानकारी मिली है कि ये मामला अवैध खनन से जुड़ा हुआ है। कांग्रेस विधायक यमुनानगर के पूर्व इनेलो विधायक दिलबाग सिंह से जुड़ा हुए थे। बता दें कि सुरेंद्र के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर अहम सबूत मिले थे।
7 महीने पहले भी ईडी ने रेड की थी
विधायक सुरेंद्र पंवार का हरियाणा के साथ राजस्थान में भी खनन कारोबार है। करीब 7 महीने पहले ED की टीम ने उनके सोनीपत में सेक्टर-15 स्थित आवास पर रेड की थी। खन्न कारोबार में करीब 36 घंटे तक जांच हुई थी। जिसके बाद खनन कारोबार में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के लिए टीम ने घर में रखे डॉक्यूमेंट खंगाले थे।
महेंद्रगढ़ से MLA के घर भी हुई थी रेड
बता दें कि दो दिन पहले ही महेंद्रगढ़ से विधायक राव दान सिंह को ईडी ने गिरफ्तार किया था। विधायक के महेंद्रगढ़ समेत गुरुग्राम समेत 5 शहरों में 15 ठिकानों पर रेड की थी। यह कार्रवाई 14 घंटे तक चली थी। जिसके बाद ईडी ने उनके ठिकानों में मिले अलग अलग डॉक्यूमेंट्स बैंक डिटेल, प्रॉपर्टी से जुड़े कागजात की कॉपी ली थी।
दोनों पूर्व सीएम हुड्डा के करीबी माने जाते है
खास बात यह है कि राव दान सिंह और सुरेंद्र पंवार हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के करीबी माने जाते हैं। हुड्डा की अगुआई में ही कांग्रेस अक्टूबर-नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ रही है। हुड्डा फिलहाल कांग्रेस की तरफ से CM की कुर्सी के सबसे बड़े दावेदार हैं।
दिलबाग के घर 5 दिन रेड चली थी
आपको बता दें कि ईडी ने 4 जनवरी को माइनिंग कारोबारियों के 20 ठिकानों पर रेड की थी। यमुनानगर में दिलबाग सिंह के फार्म हाउस पर जांच की गई थी। घर पर 5 दिन रेड के बाद 8 जनवरी को उन्हें गिरफ्तार कल लिया था। ED ने दावा किया था कि रेड के दौरान दिलबाग के घर से 5 करोड़ रुपए कैश, 3 गोल्ड बिस्किट, विदेशी शराब की 100 से ज्यादा बोतलें, विदेश में बनाई कई संपत्तियों के कागजात, 5 विदेशी राइफलें, 300 कारतूस समेत अन्य चीजें बरामद की।