खबरिस्तान नेटवर्क: पंजाब के सीएम सरदार भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने नशा मुक्ति यात्रा शुरु की। एक के बाद एक आज सीएम मान के तीन कार्यक्रम हैं। उनका पहला कार्यक्रम नवांशहर में, फिर लुधियान में और जालंधर में है। नवांशहर में हुए कार्यक्रम के दौरान आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नशे के खिलाफ शपथ ली और पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ यात्रा शुरु की।
पिछले ढाई साले से इसी रुपरेखा में लगे हैं सीएम मान
सीएम भगवंत मान ने कहा कि यदि घर में कोई नशा करेगा तो सबसे ज्यादा नुकसान महिला को ही होता है। हमें करीब दो से ढाई साल लग गए इसकी रुपरेखा बनाने में इसे लेकर हमने ग्राउंड लेवल पर काम किया। नशा छुड़वाने के लिए शुरु से लेकर अंत तक के इंतजाम भी किए गए। सीएम मान ने आगे कहा कि हम पंजाब के सरकारी स्कूलों की सूरत बदल रहे हैं। अब तो सरकारी स्कूलों में भी दाखिला मिलना मुश्किल हो गया है। इस अवसर पर भगवंत मान ने नवांशहर में एक शानदार स्टेडियम बनाने की घोषणा की है ताकि गांवों से बच्चे यहां पर आकर खेल पाएं।
फिल्लौर में भी होगा कार्यक्रम
सीएम मान आज शुक्रवार को जालंधर के फिल्लौर में भी नशा मुक्ति यात्रा की शुरुआत करेंगे। यह कार्यक्रम जालंधर के फिल्लौर में स्थित गांव लखनपाल में होगा। इस यात्रा में सरकार का लक्ष्य हर गांव और वार्ड को नशा मुक्त बनाने की दिशा में कदम उठाना है। इस संंबंध में 2 से 4 मई को सभी जिलों में सरकार द्वारा नियुक्त नेताओं की बैठक भी हुई है। यह अभियान सरपंच, पुलिस और प्रशासन मिलकर चलाएंगे। इस अभियान में ग्राम रक्षा समितियों को भी शामिल किया जाएगा। सीएम भगवंत मान खुद ही इसकी आज शुरुआत करेंगे।
सीएम मान ने साझा की खास जानकारी
सीएम भगवंत मान ने खुद इस अभियान की जानकारी शेयर की थी। सीएम भगवंत मान ने कहा था कि हम नशे के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे क्योंकि जब तक आम लोग इस अभियान से नहीं जुड़ेंगे तब तक यह सफल नहीं हो सकता इसलिए सीएम हेल्पलाइन शुरु की गई जिस पर कोई भी व्यक्ति नशा तस्करी से जुड़ी जानकारी दे सकता है। आपको बता दें कि यह अभियान पहले ही शुरु किया जाना था लेकिन भारत-पाकिस्तान के विवाद के बीच कुछ दिनों के लिए टाल दिया गया था।