लुधियाना के मोती नगर इलाके में कुछ युवकों ने एक युवक को गोली मार दी। यह गोली युवक की छाती पर लगी। हादसे में घायल युवक की पहचान अमित कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार 25 फरवरी को अमित की छाती पर गोली लगी। जिसे इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में एडमिट करवाया गया।
6 पर केस दर्ज
इस मामले में पुलिस ने आरोपी राजू, रिहान, ट्ल्लू, लक्की और उनके 6 अज्ञात साथियों पर केस दर्ज किया है। जानकारी देते हुए घायल अमित कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त बिट्टू और प्रदीप के पास खड़ा बातें कर रहा था। इस दौरान उक्त आरोपी वहां पर आए और उस पर फायरिंग कर दी।
जांच में जुटी पुलिस
गोली गोली उसकी छाती पर लगी। इसके साथ आरोपी हवाई फायर करते हुए मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है।