पंजाब में सरकारी बसों की हड़ताल आज चौथे दिन समाप्त हो गई है। पंजाब रोडवेज, पनबस, और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है। सरकार से पत्र मिलने के बाद यह फैसला लिया गया है। बता दें कि पंजाब रोडवेज और पनबस पीआरटीसी बसों की 3 दिन की हड़ताल के कारण आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।
कर्मचारियों की हड़ताल खत्म
यूनियन ने ये फैसला परिवहन मंत्री और सीएम भगवंत मान की तरफ से बैठक के लिए समय दिए जाने के बाद लिया गया। जिसके बाद आज पीआरटीसी और पनबस के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई है।
पंजाब बंद का ऐलान किया जाएगा
यूनियन ने चेतावनी भी दी गई है कि अगर किसी कर्मचारी को ड्यूटी ज्वाइन करने के समय मैनेजमेंट की ओर से रोका गया या किसी तरह की दिक्कत पैदा की गई, तो तुरंत प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन और पंजाब बंद का ऐलान किया जाएगा।