ख़बरिस्तान नेटवर्क : अभी अहमदाबाद प्लेन हादसे से लोग उबरे नहीं है कि देश में एक और बड़ा प्लेन हादसा होने वाला था। पर गनीमत रही कि पायलट ने प्लेन को सुरक्षित लैंड करवा दिया। दरअसल गुजरात में स्पाइसजेट की फ्लाइट का टेकऑफ के दौरान टायर फट गया और वह रनवे पर जा गिरा। जिससे पैसेंजर्स के बीच हड़कंप मच गया।
मुंबई में करवाई गई इमरजैंसी लैंडिंग
पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए प्लेन की मुंबई में इमरजैंसी लैंडिंग करवाई। तब जाकर प्लेन में सवार 75 पैसेंजर्स को सांस में सांस आई। स्पाइसजेट ने आधिकारिक बयान में बताया गया कि Q400 प्लेन 12 सितंबर को कांडला एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। उड़ान के तुरंत बाद बाहरी टायर रनवे पर गिरा पाया गया, लेकिन प्लेन बिना किसी तकनीकी परेशानी के मुंबई एयरपोर्ट पर सफलतापूर्वक उतार लिया गया।
लैंडिंग के बाद सभी यात्री पैसेंजर्स और सामान्य रूप से प्लेन से बाहर निकल गए। घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है और DGCA को रिपोर्ट भेजी गई है।