लड़के सड़क पर स्टंट बाजी करने बाज नहीं आते। वहीं एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें लड़कों का एक ग्रुप रात में सड़क पर अशीलता करते दिखाई दे रहै हैं। वीडियो मध्य प्रदेश का बताया जा रहा है।
बता दें कि ऐसे कई मामले आ चुके हैं जिसमें लड़के सड़क पर जानलेवा स्टंट करते दिखाई देते हैं। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस से कार्रवाई की मांग की जाती है।
मामला भोपाल के VIP रोड का
जानकारी मुताबिक ये मामला भोपाल के वीआईपी रोड का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार पर सवार कुछ लड़के खूब हंगामा कर रहे हैं। सड़क पर स्टंट, कार की छत पर डांस और हुड़दंग से राहगीरों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा कर ये लड़के ना सिर्फ अपनी बल्कि दूसरों की जान के लिए खतरा बन रहे हैं।
कार की छत पर लेटकर किया डांस
दो लड़के कार की छत पर लेटकर अश्लील डांस करते दिखाई दे रहे हैं। तो वहीं एक अन्य लड़का कार के दरवाजे पर लटका हुआ है। हैरानी की बात ये है कि सड़क पर ये लड़के तेज रफ्तार से कार दौड़ाते रहे लेकिन इन्हें ना कहीं रोका गया और ना किसी ने टोका।