ख़बरिस्तान नेटवर्क : आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली में एक पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट हो गया। जिस कारण फैक्ट्री में काम करने वाले 8 लोगों की मौत हो गई। धमाका इतना जबरदस्त था कि कई किलोमीटर तक लोगों को इसकी आवाज सुनाई दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।
सीएम ने हादसे पर जताया दुख
हादसे के बाद आंध्र प्रदेशन के सीएम चंद्र बाबू नायडू ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि अनकापल्ली के पटाखे फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में 8 लोगों की मौत हो गई है। इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के लिए मेरी संवेदना है। पुलिस अधिकारियों को घायलों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए आदेश दिए गए हैं।
सीएम ने आश्वासन दिया कि सरकार पीड़ितों के परिवारों का समर्थन करेगी और उनसे मजबूत बने रहने का आग्रह किया। उन्होंने अधिकारियों को घटना की गहन जांच करने और उन्हें एक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि घायल श्रमिकों में से दो की हालत गंभीर है।