खबरिस्तान नेटवर्क। जालंधर में लड़की के साथ दो लोगों ने गैंगरेप किया। इस घिनौनी हरकत को लड़की के बॉयफ्रेंड ने अपनी एक दोस्त के साथ मिलकर अंजाम दिया। लड़की लुधियाना की रहने वाली है। होटल में जबरदस्ती के बाद दोनों ने जान से मारने की धमकी भी दी। लुधियाना के टिब्बा थाने की पुलिस दी शिकायत में बताया कि उसकी दोस्ती उसकी गली में रहने वाली लड़की के भाई राहुल से हो गई थी।
राहुल के साथ वह फोन पर बातचीत करती थी।। अगस्त 2024 में राहुल अपनी बहन के घर आया था। एक रात उसने लड़की को घर के सामने खेतों में बुलाया और वहां जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के मुताबिक 1 मार्च 2025 को राहुल ने उसे दोबारा मिलने के लिए बुलाया। बस्ती जोधेवाल चौक पर राहुल मोटरसाइकिल पर आया और उसके साथ एक अन्य व्यक्ति सुनील भी था। दोनों उसे जालंधर के पास स्थित एक होटल में ले गए। दोनों ने उसकी मर्जी के खिलाफ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और उसे जान से मारने की धमकी दी। थाना टिब्बा की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उन्हें कानून के दायरे में लाया जाएगा।