पंजाब में अब ठंड कम होने लगी है और तापमान बढ़ने लगा है। राज्य में 24 घंटे में तापमान में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, यह सामान्य तापमान से 3.4 डिग्री अधिक है। सुबह और शाम बस हल्की ठंड महसूस हो रही है। हालाकि, बारिश की कोई संभावना नहीं है।
कोहरा या बारिश की कोई संभावना नहीं
इसके साथ ही मौसम विभाग के अनुसार 16 फरवरी तक कोहरा या बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालाकि, वेस्टर्न डिस्टर्बन्स उत्तरी पाकिस्तान पर स्थित है। इसके प्रभाव से मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट की संभावना जताई है।
8 जिलों में तापमान 25 डिग्री पार
पंजाब और चंडीगढ़ में पिछले कुछ दिनों से अधिकतम तापमान लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश के 8 जिलों में तापमान 25 डिग्री को पार कर गया है। इन जिलों में शहीद भगत सिंह नगर, मोहाली, पठानकोट, लुधियाना, पटियाला, फाजिल्का, फतेहगढ़ साहिब और रोपड़ शामिल हैं।